सिंहावलोकन
RETScreen International स्वच्छ ऊर्जा निर्णय सहायता केन्द्र का मुख्य उद्देश्य योजना कर्ताओं, निर्णयकर्ताओं और उद्योग की क्षमता को बढ़ाना है जिससे वह नवीकरणीय ऊर्जा और ऊर्जा दक्षता परियोजना को लागू कर सके। यह उद्देश्य पूरा करने के लिए: निर्णय लेने के लिए टूल्स विकसित करना (उदाहरण के लिए RETScreen सॉफ्टवेयर) जिससे पूर्व किफायती अध्ययन की लागत कम हो जाती है; लोगों के बीच में जानकारी फैलाना जिससे वह सही निर्णय पर पहुंच पाएं; और लोगों को प्रशिक्षण देना जिससे वे संभावित परियोजनाओं का सही तकनीकी और वित्तीय आकलन कर पाएं।.
RETScreen स्वच्छ ऊर्जा परियोजना विश्लेषण साफ्टवेयर एक विशिष्ट निर्णय सहायता औजार है जिसे सरकारी, उद्योग, तथा शैक्षणिक संस्थानों के बहुसंख्यक विशेषज्ञों के योगदान में विकसित किया गया है, ये साफ्टवेयर, निशुल्क उपलब्ध कराया जाता है, इसका उपयोग पूरे विश्व में ऊर्जा उत्पादन एवं बचत, जीवन-चक्र लागत, उत्सर्जन न्यूनीकरण, वित्तीय तथा विभिन्न प्रकार की ऊर्जा दक्ष तथा अक्षय ऊर्जा प्रौद्योगिकियों (आर इ टी) के मूल्यांकन के लिए किया जा सकता है। इस सॉफ्टवेयर में उत्पाद, लागत तथा जलवायु डाटाबेस भी शामिल है, और एक विस्तृत आनलाईन उपयोगकर्ता पुस्तिका.
Natural Resources Canada के (NRCan), CanmetENERGY द्वारा चालू वित्तीय सहायता तथा नेतृत्व के अंतर्गत RETScreen International का प्रबंधन किया जा रहा है कई अन्य सरकारी तथा बहु-पक्षीय संगठनों तथा उद्योग, सरकार एवं शैक्षणिक संस्थानों के विशेषज्ञों के बड़े नेटवर्क के तकनीक सहयोग के द्वारा RETScreen का विकास हुआ है.
मुफ्त डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें RETScreen 4 (44 MB).
